बीकानेरराजस्थान

शहर भाजपा जूनागढ़ मंडल ने जेपी नड्डा जी की वर्चुअल रैली का देखा सीधा प्रसारण

वर्चुअल रैली के माध्यम से श्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल का सफल 1 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं योजनाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया गया।
भाजपा शहर जिला मंत्री मनीष आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के संबोधन को जूनागढ़ मंडल कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोश और उत्साह के साथ आनंद निकेतन भवन में कोरोना महामारी के चलते सीमित संख्या में एकत्र होकर तन्मयता के साथ देखा और सुना।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जी के संबोधन को भी सुना।
संपूर्ण सीधे प्रसारण कार्यक्रम के दौरान सभागार भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और तालियों के उद्घोष से गूंजता रहा।
मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने बताया कि वर्चुअल रैली प्रारंभ होने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भारत और चीन की सेना में झड़प के दौरान हाल ही में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी।
IMG 20200620 WA0062
जूनागढ़ मंडल आईटी प्रकोष्ठ संयोजक श्याम मोदी ने बताया की कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत हेतु दिलवाए गए संकल्प को भी कार्यकर्ताओं ने साथ दोहराया।
वर्चुअल रैली सीधा प्रसारण कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, जिला मंत्री मनीष आचार्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, पूर्व जिला मंत्री रामकुमार व्यास, मंडल आईटी प्रकोष्ठ संयोजक श्याम मोदी, आशा पारीक, शोभा सारस्वत, हरि सिंह राजगुरु, शिव शंकर मेघवाल, रामपाल सेन, अर्जुन सिंह पड़िहार, प्रेम सिंह मेड़तिया महेश शुक्ला, गोपाल भाटी, युवराज पुरोहित, मोहित शर्मा, भवानी शंकर मोदी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's your reaction?